Money Saving Tips: अगर आप आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाने में नाकाम हैं तो पैसा कभी आपके हाथ में नहीं ठहरेगा. क्योंकि, बचत की पूरी बुनियाद ही खर्चों पर टिकी होती है. आइये हम आपको बताते हैं वे 5 तरीके जिनके जरिए आप आसानी से अच्छी बचत कर सकते हैं.
16
हर आदमी की एक ही शिकायत रहती है कि सैलरी आती है और चली जाती है. पैसा हाथ में टिकता नहीं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो हम आपको कुछ खास तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अच्छी तरह से सेविंग कर सकते हैं. (सांकेतिक फोटो)
जिंदगी में खर्च कभी रुकते नहीं है इसलिए जरूरी यह है कि आमदनी बढ़ाई जाए. इसलिए खाली समय में साइड इनकम के लिए कोशिश करते रहें. खासकर, नौकरी के अलावा कोई साइड बिजनेस या फ्रीलांस काम करते रहें. आजकल राइटिंग, आईटी, मैनेजमेंट और अन्य कई सेक्टर्स में फ्रिलांस वर्क मिलता है. इन कंपनियों या आउटसोर्सिंग कंपनियों से संपर्क करके आसानी से फ्रीलांसर के तौर पर काम किया जा सकता है.
पैसा बचाने के लिए सबसे पहले आपको अपने खर्चों का बजट तैयार करना होगा. इसमें हर महीने कहां कितना पैसा लगाना है इसका पूरा हिसाब रखें और उसी के हिसाब से खर्च करें. दरअसल बजट बनाने के बाद खर्चे सीमित हो जाते हैं.
रोजमर्रा की जिंदगी में सबसे ज्यादा खर्च ट्रांसपोर्टेशन और खाने-पीने पर खर्च होता है इसलिए कोशिश करें कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल हो, साथ ही रोजाना कैंटीन या रेस्तरां में खाना नहीं खाएं. घर के बने भोजन को प्राथमिकता दें. क्योंकि, नियमित रूप से कैंटीन और रेस्तरां में भोजन महंगा पड़ता है.
बचत करने का सबसे उत्तम तरीका है कि अपने खर्चों को सीमित रखें. हर महीने घर के सामान की खरीदारी लिस्ट बनाकर करें. इसमें जरूरी चीजों को प्राथमिकता दें और अनावश्यक को नहीं खरीदे. इससे पैसों की बचत होगी. अक्सर लोग मॉल में शॉपिंग के दौरान जरूरी सामानों के अलावा कई गैर जरूरी प्रोडक्ट खरीद लेते हैं. (Image : Canva)
गैरजरूरी खर्चों पर लगाम लगाने के लिए सबसे पहले यह समझना आवश्यक है कि कौन-सा खर्च आपके लिए फालतू है. ऐसे फालतू खर्चों की लिस्ट बना लें और ऐसे सब काम बंद कर दें. फिर, आपको अपने आप बचत देखने को मिलेगी. दरसअल बचत की पूरी बुनियाद ही आपके खर्चों पर टिकी हुई है.
Credit: Source link


